{"_id":"5748a5a54f1c1b2f076917b9","slug":"purse-thief-cut-off-from-running-after-the-train-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोर के पीछे भागी शिक्षिका ट्रेन से कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स चोर के पीछे भागी शिक्षिका ट्रेन से कटी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 28 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
रूरा रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करते जीआरपी के अधिकारी।
- फोटो : am
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ने के लिए दौड़ी शिक्षिका की रूरा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। गर्मी की छुट्टी में वह तीन बच्चों को आगरा घुमाने ले जा रही थी। महिला इलाहाबाद के टैगोर पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी।
इलाहाबाद के थाना अकरसुइया के मोहल्ला दरियाबाग के 500/ए मकान नंबर निवासी रूसी आब्दी (40) पत्नी इमाम हुसैन शुक्रवार को अपने तीन बच्चों रिजवी (14), हयान रिजवी (12) और महक रिजवी (9) के संग गर्मी की छुट्टी में आगरा घूमने जा रही थी। वह रिजर्व कोच संख्या एस-1 में सवार थी। सुबह करीब पांच बजे वह लूपलाइन पर खड़ी इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस में बैठी थी। इसी दौरान एक युवक बोगी में पहुंचा और उसका पर्स उठाकर भागने लगा।
सी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी, चोर तो मेन लाइन पार कर भाग गया, लेकिन जब तक महिला लाइन पार कर पाती तब तक वह तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस में बैठे उसके बच्चे खिड़की से देख रहे थे। मां को राजधानी की चपेट में आते देख वे चीख पड़े लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। बाद में जीआरपी ने शिक्षिका के मोबाइल से नंबर ढूंढकर शिनाख्त की।
विज्ञापन
वहीं बच्चों और अन्य यात्रियों ने टीटीई को घटना की जानकारी दी। टीटीई ने नियंत्रण कक्ष टूंडला को सूचना दी। वहां जीआरपी प्रभारी ने बच्चों को ट्रेन से उतारकर कालका मेल से पुलिस सुरक्षा में कानपुर भिजवाया। बाद में शिक्षिका का पति भी आ गया। कागजी लिखा-पढ़ी पूरी कराने के बाद वह बच्चों को लेने के लिए टूंडला चला गया।
देर शाम सीओ जीआरपी हरीकृष्ण मिश्रा, एसओ नंदजी यादव, आरपीएफ चौकी प्रभारी रूरा केके पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के वक्त प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर आरपीएफ सिपाही शिवा यादव की ड्यूटी थी। जांच की जा रही है कि सिपाही घटना के वक्त कहां था।