{"_id":"f693aa3ddf893e34308d5722284d01de","slug":"public-clashed-with-rogues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ी पब्लिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों से भिड़ी पब्लिक
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता क्षेत्र के आवास विकास में गुरुवार देर रात शिक्षक के बंद घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों से पब्लिक ने मोर्चा लिया। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, तब तक पब्लिक ही लाइसेंसी बंदूकों और लाठी डंडों से बदमाशों को घेरे रही। एक बदमाश को दबोच भी लिया। इसके बाद पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे बदमाश को उठाया।
आवास विकास फोर सी सेक्टर में रहने वाले कौशलेश दीक्षित जहानाबाद में प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को पत्नी के साथ औरैया शादी में गए थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि देर रात छत के रास्ते चार-पांच बदमाश घर में घुसे। वह आंगन का जाल काट रहे थे, तभी आसपास के लोग जाग गए। शोर मचाते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली।
इस बीच कंट्रोल रूम पर सूचना भी कर दी गई। लोगों के हाथों में लाइसेंसी बंदूक, लाठी डंडे देखकर तीन-चार बदमाश भाग निकले लेकिन एक बदमाश नौबस्ता निवासी बब्लू मोहल्ले वालों के हत्थे चढ़ गया। उसकी जमकर धुनाई की गई। बाद में पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और उसकी निशानदेही पर गुजैनी से सरगना राजू उर्फ सुग्गा को उठाया।
विज्ञापन
दोनों के पास से तमंचे भी बरामद हुए हैं। नौबस्ता एसओ ने बताया कि दोनों ही शातिर बदमाश हैं। इनका गैंग चलता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है।