फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prisoner escaped through bathrooms

बाथरूम के बहाने बंदी फरार, सोते रहे पहरेदार

Thu, 15 Sep 2016 07:47 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
prisoner escaped through bathrooms
डेमो पिक
कानपुर के हैलट में इलाज कराने आया बंदी पुलिस को चकमा देकर बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया। लंबे समय तक बाथरूम के बाहर पुलिसकर्मी इंतजार करते रहे लेकिन जब कैदी बाहर लौटकर नहीं आया तो सिपाहियों के होश उड़ गए।    
विज्ञापन


ताबड़तोड़ सिपाहियों ने कैदी के फरार होने की सूचना अधिकारियों को दी। स्वरूपनगर पुलिस के मुताबिक हमीरपुर पुलिस लाइन के दरोगा की तहरीर पर ड्यूटी के सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक तिहार गांव निवासी मुलायम सिंह (35) बीते एक साल से पत्नी की दहेज हत्या के मामले में हमीरपुर जेल में था। करीब तीन सप्ताह पूर्व ही मुलायम को हार्निया के इलाज के लिए हैलट लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर आरके सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह तड़के चार बजे जब ड्यूटी के सिपाही रामेश्वर और बब्लू नींद में थे, तभी मुलायम बाथरूम करने उठा और फिर लौट कर नहीं आया। काफी देर तक बेड खाली देख सिपाहियों को शक हुआ और बाथरूम में जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था।

 

उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सिपाहियों ने हमीरपुर पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस लाइन से हैलट पहुंचे दरोगा बृजेंद्र शुक्ला की तहरीर पर लाइन के दोनों सिपाही और हमीरपुर जेल के सिपाही आनंद अवस्थी के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी गई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed