{"_id":"6f0070fd30131ebbcc16633ba7bf0ce4","slug":"principal-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने की बच्चियों से अश्लीलता, पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल ने की बच्चियों से अश्लीलता, पिटाई
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 09 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
जाजमऊ के एक स्कूल में प्रिंसीपल छोटी-छोटी बच्चियों से अश्लील हरकतें करता और विरोध करने पर उनको लोहे की छड़ी से पीटता था, यह आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने शुक्रवार को उसको जमकर पीटा।
पुलिस ने एक अभिभावक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जाजमऊ निवासी एक टेनरी कर्मचारी की 13 और 11 वर्ष की दो बेटियां कक्षा एक और दो में उसी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं।
इसी मुहल्ले की दो और टेनरी कर्मियों की बेटियां भी कक्षा एक और तीन में पढ़ती हैं। बच्चियों के पिता ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रफीक खान और उनकी पत्नी, दोनों स्कूल में पढ़ाते हैं। डॉ. रफीक स्कूल प्रबंधक भी हैं। डॉ. खान की पत्नी का 4 अप्रैल को एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह स्कूल नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि 5 अप्रैल से डॉ. खान बच्चियों से अश्लील हरकत कर रहे थे। टेनरी कर्मी ने बताया कि डॉ. खान बच्चियों को सांप काटने और बचाव के उपाय बताने के बहाने कमरे में ले जाते थे। फिर कमरा बंद कर बच्चियों से अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर बच्चियों को लोहे की छड़ी से पीटते थे।
धमकी देते थे कि अगर घरवालों को बताया तो तुम्हारी खैर नहीं। डरी-सहमी एक बच्ची ने शुक्रवार को स्कूल जाने से मना किया तो मां ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पांच और बच्चियों ने अपने-अपने अभिभावकों को प्रिंसिपल की करतूत बताई।
गुस्साए अभिभावक मुहल्ले के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को जमकर पीटा। सूचना पर चकेरी इंस्पेक्टर कमल यादव और जाजमऊ चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और प्रिंसिपल को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तरफ से मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर बंधक बनाकर शारीरिक छेड़छाड़, मारपीट और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।