{"_id":"57f8d46e4f1c1b4659271880","slug":"pregnant-wife-murdered-after-unloading-husband-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी को ‘मौत के घाट’ उतारने के बाद पति ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी को ‘मौत के घाट’ उतारने के बाद पति ने खुद को मारी गोली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मोनी के परिजन, मोनी का फाइल फोटो व हत्यारा पति जयपाल घायल अवस्था में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद कायमगंज के ग्राम बरझाला में मायके में रह रही गर्भवती महिला को उसके पति ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने भी खुद को गोली मार ली।
बरझाला के रहने वाले सुरेंद्र यादव की पुत्री मोनी (22) का विवाह 11 जून 2015 को नगला गुलाल ग्राम निवासी जयपाल यादव के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच संबंध बिगड़ गये। दो दिन पहले जयपाल का भाई नेपाल मोनी को मायके छोड़ गया था। मोनी छह माह की गर्भवती थी। इसको लेकर मजियामापुर निवासी महिपाल सिंह के यहां पंचायत बुलाई गई। शनिवार को इस पंचायत में भाग लेने के लिये मोनी व उसकी मां गांव के ही चेतन गंगवार के साथ गई हुई थी। पंचायत में कोई फैसला न होने से मोनी अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान जयपाल यादव ने अपनी गर्भवती पत्नी को गोली मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पति जयपाल ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल पति को उसके परिजन उठाकर ले गये। मोनी के पिता का कहना है कि मोनी को उसका पति दहेज के लिये परेशान करता था। उधर पुलिस ने मोनी की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जयपाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।