फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poor farmer abducted 2.5 million ransom demanded

फिरौती की रकम 25 लाख, नहीं दिए तो वो मार देंगे

Sun, 05 Mar 2017 01:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
poor farmer abducted 2.5 million ransom demanded
डेमो पिक
फतेहपुर के एक गरीब किसान का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी गई है। किडनैपर्स ने रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी इसके बाद से किसान का पूरा परिवार सकते में है। पुलिस मामले को लेकर सतर्क है सर्विलांस और एसओजी टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

 

गंधर्पी गांव निवासी अनीस (27) लघु कृषक परिवार से है। वह प्राइवेट दुग्ध कंपनी में काम भी करता है। भाई राजू ने बताया कि गुरुवार को भाई बोरा सिलने के लिए सुतली लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसने कहा था कि यदि खजुहा में सुतली नहीं मिली तो बकेवर जाएगा। रात तक न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई। अगले दिन छानबीन में भी अनीस का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


राजू के मुताबिक शुक्रवार की रात उसके मोबाइल पर फोन आया कि अनीस को सही सलामत चाहते हो तो 15 लाख रुपये का बंदोबस्त करो। बकौल राजू उन लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शनिवार की रात फिर फोन आया और इस बार रकम बढ़ाकर 25 लाख मांगी गई। वह लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की स्थिति 25 लाख रुपये फिरौती देने जैसी नहीं लगती। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लेनदेन के चक्कर में तो अनीस कहीं चला नहीं गया है। टीमें लगा दी गई हैं। जिन नंबरों से फोन आया उसे भी ट्रेस कराया जा रहा है। बता दें कि अनीस की शादी हो चुकी है और एक बेटा भी है। अनीस के परिजनों का कहना है कि अगर रुपये नहीं दिए तो वो लोग किसान को मार देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed