फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police team search baba virendra dixit ashram

अाश्रम जहां रात काे गाड़ियां अाने के बाद शुरू हाे जाती थी लड़कियाें के चीखने-चिल्लाने की अावाज

Sun, 24 Dec 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
police team search baba virendra dixit ashram
बाबा वीरेन्द्र देव दीक्ष‌ित का अाश्रम
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में तहखानों की कमी नहीं है। यहां हर कदम पर एक तहखाना है अाैर हर तहखाने में सैकड़ाे राज दफन हैं। पुलिस को भी तहखानों का राज समझ में नहीं आया। पुलिस ने एक के बाद एक कई तहखानाें का ताला तोड़ कर तलाशी ली। यहां रात काे गाड़‌िया अाने के बाद लड़क‌ियाें के चीखने-च‌िल्लाने की अावाजें अानी शुरु ‌हाे जाती थी। हर काेई इस राज काे जानना चाहता है। 
विज्ञापन

 

अाश्रम नहीं तहखानाें का भूल भुलैया है

police team search baba virendra dixit ashram
घटनास्थल पर जांच करती पुल‌िस
सिकत्तरबाग में तीन मंजिल का आश्रम बना है। प्रत्येक मंजिल पर तहखाने हैं। एक तहखाना रसोईघर के पास व दूसरा जीने के पीछे मिला। दूसरी मंजिल पर नौ तहखाने व तीसरी मंजिल पर पांच तहखाने मिले। छत पर तलाशी करने पहुंचे पुलिस कर्मियों को दो तहखाने मिले। एक खुला था तो दूसरे में ताला पड़ा था। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम चारों ओर से लोहे के जाल और जाल से सील है। इनमें हवा के अलावा पक्षी तक नहीं जा सकता है। सिकत्तर बाग और कंपिल के चौधरियान मोहल्ले में बाबा वीरेंद्र देव के बने आश्रम चारों ओर से सील है। इन आश्रम में चारों ओर लोहे की जाली लगी हुई है। जो जाली काले रंग की चादर से सील है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में काराें के अाने के बाद सुनाई देती हैं चीखें

police team search baba virendra dixit ashram
पुल‌िस के साथ जाती अाश्रम में रहने वाली मह‌िला
बाबा वीरेंद्र देवे दीक्षित के कंपिल और सिकत्तरबाग आश्रम के गेट दिन में बंद रहते है। इस आश्रम से दिन के उजियारे में कोई भी निकलता हुआ स्थानीय लोगों को नजर नहीं आता है। रात के अंधेरे मेें जब सभी लोग सो जाते है तब आश्रम का गेट खुलाता और यहां लोग आते और जाते है। मोहल्ले के लोगों को कहना है कि रात के समय आश्रम से गाड़ियों से लोग आते है। रात में हीं वापस चले जाते है। कभी-कभी चिल्लाने की आवाजे भी रात के समय आती है। आश्रम चारों ओर से बंद होने के कारण अंदर क्या होता है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। सिकत्तरबाग आश्रम में मुंबई की रहने वाली संवासनी ज्योति ने तलाशी के समय कहा कि यह समाज लुटेरों का जंगल है।

 
विज्ञापन

संवासनियों को रात के अंधेरे में अाश्रम से भेजा जाता है बाहर

police team search baba virendra dixit ashram
अाश्रम की तलाशी लेती पुल‌िस
इस कारण आश्रम की सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए है। यहां ज्ञान दिया जाता है। जो ज्ञान लेना चाहते है, उनको हीं प्रवेश दिया जाता है। बाहरी लोग आकर परेशान करते है। बाबा वीरेंद्र देव भ्राता है। वह ज्ञान देने आते है। मोहल्ला चौधरियान निवासी तेजसिंह यादव का कहना है कि जब-जब आश्रम की गतिविधियों को लेकर विरोध किया तो मोहल्ले के लोगों के खिलाफ आश्रम से अनुयायी झूठा मुकदमा लिखा देते है। अभी तक करीब 27 लोगों के खिलाफ मुकदमे लिख चुके है। पुलिस भी ठीक से जांच करने में लापरवाही बरतती है। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर शिकंजा कसते ही आश्रम से संवासनियों को रात के अंधेरे में बाहर भेजने का सिलसिला करीब तीन दिन से चल रहा है।

 

रात के सयम गाड़‌ियाें में बैठकर जाती हैं संवासनियां

police team search baba virendra dixit ashram
अाश्रम में मह‌िलायें
कंपिल के चौधरियान मोहल्ले के लोगों की माने तो तीन दिन से रात के सयम गाड़ी आती है और यहां से संवासनियां उनमें बैठाकर ले जाती है। यह सिलसिला करीब तीन दिन से चल रहा है। शहर के सिकत्तर बार में स्थित आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो गुरुवार की रात दो-तीन गाड़िया आई। इन गाड़ियों से करीब 40 संवासनियों को बाहर भेज दिया गया। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित व उनके अनुयायियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। इसमें दुष्कर्म, लड़की को भगाने और धोखाधड़ी जैसे मामले है। विद्युत उपकेंद्र रूटौल के तत्कालीन जेई ओएन राय ने 16 अप्रैल 1998 को बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

गिरफ्तार होकर जेल गए थे वीरेंद्र देव दीक्षित

police team search baba virendra dixit ashram
अाश्रम में मह‌िलायें
इस मामले में वीरेंद्र देव दीक्षित गिरफ्तार होकर जेल गए थे। पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। कंपिल थाने के तत्कालीन एसओ विजय सिंह ने वर्ष 1998 में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य अपराधिक धाराओं में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मथुरा की रहने वाली एक युवती ने वर्ष 1998 में वीरेंद्र देव दीक्षित, इनकी पत्नी कमलादेवी के खिलाफ धारा 376, 120 बी, 109, 114 आईपीसी के तहत कंपिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें भी आरोप पत्र दाखिल किया गया।


 

1998 में दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट

police team search baba virendra dixit ashram
अाश्रम जाती पुल‌िस
दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने वीरेंद्र देव दीक्षित और दो अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट वर्ष 1998 में दर्ज कराई थी। इसमें भी पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। जिला अहमदाबाद की रहने वाली एक युवती ने 1998 में वीरेेंद्र देव समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरियाणा और कर्नाटक वाली दो युवतियों ने भी वीरेंद्र देव व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed