फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वालिटी पहचान के लिए खंडित की 'करोड़ों की मूर्तिं', 25 हजार में रखी थी गिरवी

Tue, 26 Dec 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
police reveal of jalaun sculpture theft
जालौन पुलिस ने बेशकीमती मूर्ति चोरी कांड का खुलासा किया
यूपी में उरई (जालौन) जिले के अमखेड़ा गांव में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने वाले सात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया गया आरोपी रामकेश पटेल इस वारदात का मुख्य आरोपी है। वह पहले भी मूर्ति चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इससे पहले उसने झांसी जनपद के पूंछ में एक मंदिर से मूर्ति चोरी को अंजाम दिया था। रामकेश ने ही रफत खांन को अष्टधातु से निर्मित मूर्तियों की चोरी से होने वाली आमदनी के बारे में बताया, जिससे लालच में आकर रफत ने अपने साथियों जमील, शकील, मुस्तकीम व रामशरण को जोड़ा और इन्हीं चारों से चोरी को अंजाम दिलवाया था। 
police reveal of jalaun sculpture theft
जालौन पुलिस ने बेशकीमती मूर्ति चोरी कांड का खुलासा किया
क्वालिटी पहचान के लिए खंडित की गई मूर्तिं
मूर्तियां चोरी करने के बाद बेचने से पहले मूर्ति की क्वालिटी चेक करने की बात सामने आई। इस पर मुख्य आरोपी रामकेश पटेल ने अपने परिचित शमी उर्फ गुड्डे से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने गैस कटर से श्रीराम की मूर्ति की हाथ की उंगलियां काटी और उनकी जांच के लिए कानपुर ले गए। धातु की जांच कराने की जिम्मेदारी नासिर को सौंपी गई। नासिर धातु का टुकड़ा लेकर कानपुर स्थित जाजमऊ जांच के लिए गया था।   
 
police reveal of jalaun sculpture theft
जालौन पुलिस ने बेशकीमती मूर्ति चोरी कांड का खुलासा किया
25 हजार में गिरवी रखी मूर्ति
मूर्ति को खंडित करने बाद इन चोरों को जब कुछ कैश की जरूरत हुई थी, तो उन्होंने  दीपक के पास 25 हजार रुपये में भगवान श्रीराम की मूर्ति को गिरवी रख दिया। पुलिस ने दीपक के पास भगवान राम की मूर्ति बरामद की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
police reveal of jalaun sculpture theft
डेमो पिक
अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में निकली करोड़ों रुपये कीमत
मंदिर से मूर्ति चोरी करने के बाद जब बारी बेचने की आई तो आरोपियों ने इसकी क्वालिटी पहचान कराना जरूरी समझा। इसके लिए एक मूर्ति की उंगलियां काट कर पहचान के लिए भेजी गई। पहचान होने के बाद इन मूर्तियों की कीमत जो आंकी गई उसे सुनकर आरोपियों के होश उड़ गए और साथ ही उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इस मूर्तियों की कीमत अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी गई थी। कीमत लगते ही उन्हें एक ग्राहक भी मिल गया, जिसे मूर्तियां बेचने के लिए सभी इकठ्ठे हुए थे।
 
विज्ञापन
police reveal of jalaun sculpture theft
डेमो पिक
चोरों ने पुलिस को खूब छकाया
पकड़े गए चोरों में कुछ जिले से बाहर के भी है, जिनकों पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसमें एक है शमी जो कि कानपुर देहात के संदलपुर का रहने वाला है, लेकिन इसका वर्तमान आवास कानपुर के नौबस्ता स्थित मछरिया में है। इसकी तलाश में न सिर्फ जालौन पुलिस बल्कि कानपुर नगर पुलिस भी काफी दिन खाक छानती रही। इसके अलावा नासिर भी कानपुर नगर के रावतपुर इलाके का रहने वाला है। कानपुर पुलिस ने इसके परिजनों को भी पूछताछ के लिए कई बार उठाया, लेकिन परिजनों से कोई संपर्क न रखने की वजह से इसका पता नहीं चला। आखिरकार कई जोरआजमाइश के बाद पकड़े तो सभी एक साथ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed