{"_id":"5a41283b4f1c1b8b688ba82e","slug":"girls-were-sexualy-assaulted-in-baba-virendra-dev-dixit-spiritual-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा की 'सेक्स जेल' में रात को आती थीं कारें, लड़कियों के रोने से टूटती थी चुप्पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की 'सेक्स जेल' में रात को आती थीं कारें, लड़कियों के रोने से टूटती थी चुप्पी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा की सेक्स जेल के आसपास रहने वाले लोगों ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों ने बताया कि रात में कई कारों को आश्रम में घुसते और निकलते देखा जाता था और कभी-कभी रात में लड़कियों के रोने की आवाजें आती थीं।
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के द्वारका मोड़ पर मोहन गार्डन के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और हाईकोर्ट से नियुक्त वरिष्ठ वकील ने पुलिस के साथ छापा मारा। छापे में आश्रम से पांच नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। इससे पहले भी आश्रम से पांच नाबालिगों समेत 21 लड़कियां को छुड़ाया था।
पढ़ें:- अय्याश बाबा के घिनौने काम से परेशान थे लोग, कहा- अभिचार के अड्डे थे
पढ़ें:- अय्याश बाबा के घिनौने काम से परेशान थे लोग, कहा- अभिचार के अड्डे थे
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
इन लड़कियों को ताले में बंद रखा गया था। लड़कियों के वहां रहने के संबंध में कोई दस्तावेज छापे के दौरान नहीं मिले। हालांकि यहां मिली कुछ नाबालिग लड़कियां मानसिक रूप से बीमार लग रही थीं। कुछ का दिमागी इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
इन्हें विजय विहार आश्रम से यहां लाया गया था। बताया जा रहा है कि दिमागी इलाज कराने वाली लड़कियां अक्सर यहां लाई जाती थीं। विजय विहार आश्रम की तरह यहां भी ढेरों दवाइयां मिली हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों के परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही लड़कियों ने कोई भी जवाब ठीक नहीं दे पा रही हैं।
विज्ञापन
baba virendra dev dixit
स्वाति जयहिंद ने कहा कि बाबा गोपनीय तरीके से काम कर रहा है। उसके आश्रम गैरकानूनी गतिविधियों के अड्डे प्रतीत होते हैं। सीबीआई को इन आश्रम को तुरंत बंद करा बाबा को गिरफ्तार करना चाहिए।