फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police raids on singh Dhaba kanpur

ढाबे पर पुलिस का छापा, जाम-से-जाम टकराते 15 शराबी चढ़े 'कानून के हत्थे'

Fri, 20 Apr 2018 03:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
police raids on singh Dhaba kanpur
डेमो पिक
कानपुर के बर्रा में स्थित सिंह ढाबे में खुलेआम जाम से जाम टकराते लोगों को पुलिस ने छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया। ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।शहर के सिंह ढाबे में खुले में शराब पिलाए जाने की शिकायत पर एसपी पूर्वी अनुराग आर्या के निर्देश पर सीओ कोतवाली अजय सिंह ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। कई तो अपने वाहनों को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करके शराब पीते मिले 15 लोगों समेत ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली को इस क्षेत्र में छापा मारने का निर्देश इसलिए दिया गया क्योंकि क्षेत्रीय पुलिस पर मिलीभगत के आरोप हैं। पहले भी कई आईपीएस अफसर सिंह ढाबे पर छापेमारी कर शराब पीते लोगों को पकड़ चुके हैं लेकिन अफसरों के जाते ही ढाबा संचालक फिर मनमानी पर उतारू हो जाता है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए एसएसपी अखिलेश कुमार गुरुवार को खुद फोर्स संग सड़क पर निकले। गोविंद नगर इलाके में गश्त करने के साथ ही लोगों से बातचीत करके दिन-रात पुलिस गश्त के बारे में जानकारी की। गोविंद नगर थाने से चावला मार्केट, नंदलाल होते हुए नटराज टॉकीज तक पहुंचे। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट के बाहर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों को देख थानेदारों को हिदायत देने के निर्देश दिए। शहरभर में एसपी और सीओ के नेतृत्व में टीमें सड़क पर निकली और पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्धों को रोककर पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed