{"_id":"585832954f1c1bd663e39733","slug":"police-put-pressure-to-complaint-back-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबाव डाल बदलवाई दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबाव डाल बदलवाई दुष्कर्म की रिपोर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:51 AM IST
सार
आटाचक्की में आटा की बोरी उठाने गई थी किशोरी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के बेहटागोकुल थाना पुलिस ने थाने आए दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर दबाव डालकर तहरीर बदलवा ली। इसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ दिया। मारपीट में ही किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। किशोरी के पिता से पूरी बात जानने के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मेडिकल कराया गया।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी (14) 8 दिसंबर को सुबह गांव की चक्की पर आटा की बोरी उठाने गई थी। आरोप है कि चक्की मालिक के बेटे ने अकेली पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसी दिन किशोरी के पिता ने थाने जाकर दुष्कर्म की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। शाम को युवक को छोड़ दिया गया। इस पर किशोरी का पिता दूसरे दिन फिर थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि पुलिस ने जबरिया उससे मारपीट की तहरीर लिखवाई। किशोरी के पिता ने कई दिन थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।
एसपी से शिकायत करने की चेतावनी देने पर पुलिस ने मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रविवार को किशोरी के साथ मारपीट का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पीड़िता के पिता ने डाक्टरों को पूरा मामला बताया। इससे डाक्टरों ने किशोरी को महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को डाक्टर न होने के कारण किशोरी का मेडिकल नहीं हो पाया। सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म की मेडिकल किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने कहा कि मंगलवार को एसपी से शिकायत करेगा। बेहटा गोकुल के थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की गई थी जिसमें मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। तहरीर बदलवाने का आरोप निराधार है।