फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught between wife and girlfriend

घरवाली-बाहर वाली के चक्कर में फंसा दरोगा

Sun, 19 Apr 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police caught between wife and girlfriend
बलिया  में तैनात दरोगा शनिवार को पत्नी और कथित प्रेमिका के चक्कर में फंस गया। पत्नी की शिकायत पर बर्रा पुलिस दरोगा और उसकी कथित प्रेमिका को लेकर थाने आ गई। थाने में दरोगा की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच घंटों विवाद चलता रहा। इस बीच कई बार दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


पत्नी ने दरोगा पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी दरोगा की शादी 2004 में नयागंज निवासी गनफैक्ट्री में अधिकारी की बेटी से हुई थी। दरोगा की पत्नी ने बताया कि शादी के पांच साल तक शहर में तैनाती होने तक सबकुछ ठीक रहा।
विज्ञापन


लेकिन 2009 में कानपुर देहात तबादला होने पर कथित प्रेमिका से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों गुपचुप तरीके से शादी करके एक साथ ही रहने लगे। दरोगा की हरकतों की शिकायत साथी दरोगा ने उसकी पत्नी से भी की। इसकी भनक लगते ही वह पति के साथ रहने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दरोगा ने अपना तबादला बलिया करवा लिया और फिर से प्रेमिका के साथ रहने लगा। इसके साथ ही पत्नी को तलाक के लिए कोर्ट से नोटिस भेज दिया और अलग रहने लगा।

दरोगा की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को उसे जानकारी हुई कि दरोगा कथित प्रेमिका की बहन की शादी में शामिल होने के बाद जरौली में रहने वाली अपनी बहन के घर पर रुका है। जहां उसकी कथित प्रेमिका भी है। इस पर शनिवार को वह थाने पहुंची और वहां दोनों  के बीच जमकर मारपीट हुई।


सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस दोनों पक्षों को बर्रा थाने ले गई। देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही लेकिन दरोगा प्रेमिका को छोड़ने का राजी नहीं हुआ। पत्नी ने दरोगा पति के खिलाफ दूसरी शादी करने की तहरीर दी है। बर्रा एसओ रामबाबू ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed