फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police caught a prize of 50 thousand punk in jalaun

पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी लुटेरा, खुद को गब्बर मान पूछता था, कितना इनाम रखे है सरकार

Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught a prize of 50 thousand punk in jalaun
पुलिस गिरफ्त में लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
जालौन में कदौरा क्षेत्र का शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में इनामी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कदौरा के अलावा घाटमपुर कानपुर नगर और हमीरपुर मिलाकर करीब 14 मामले दर्ज है। एक माह पूर्व ही झांसी डीआईजी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


कदौरा क्षेत्र के लोगों की मानें तो जबसे भूरा पर 50 हजार का इनाम रखा गया था, तब से वह क्षेत्र में स्वयं को गब्बर बताकर लोगों से पूछा करता था कि सरकार हम पर कितना इनाम रखे है। उसका सबसे अधिक खौफ व्यापारियों और खदान संचालकों पर था, जिनसे जब और जितने रुपये की चाहता था रंगदारी वसूलता था।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि कदौरा थाने में 24 अक्टूबर 2019 को थाना क्षेत्र के चतेला निवासी राजेश कुमार पुत्र भवानी दीन ने मामला दर्ज कराया था कि तीन लुटेरों ने उसके घर में घुसकर पत्नी के साथ मारपीट की और जेवर, नगदी व अन्य सामान लूट कर भाग निकलेे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार रात लूट की वारदात के सरगना एवं 50 हजार के इनामी लुटेरे भूरा पुत्र जमाल निवासी चतेला थाना कदौरा को थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा के पास से मुठभेड़ कर पकड़ लिया।

पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस को 315 बोर तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा व 6700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि लूटे गए जेवरात को बेचकर रुपये अपने साथियों में बांट लिए थे।

उसी रुपयों में से 6700 रुपये शेष बचे थे। सीओ ने बताया कि शातिर इनामी लुटेरे पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे। भूरा पर डीआईजी झांसी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लुटरे को पकड़ने वाली टीम पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कदौरा जीतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आलोक पाल, रामनरेश, बाबूलाल, अरविंद कुमार, स्वाटटीम प्रभारी सुदीश कुमार व अन्य सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर पुलिस की जीप पर की थी फायरिंग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2016 में भूरा अपने साथियों के साथ लूटकर कदौरा से हमीरपुर की ओर भाग रहा था, उसी वक्त वायरलेस होने पर जब हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने उसे घेरा तो भूरा पुलिस की जीप पर फायरिंग कर भाग निकला था। हमीरपुर पुलिस भी भूरा की तलाश पिछले काफी समय से कर रही थी।

ये है इनामी लुटेरा का आपराधिक इतिहास
सीओ सुबौध गौतम ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार भूरा पर कुल 14 मामले दर्ज हैं। जिसमें से जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित ग्यारह मामले दर्ज हैं। वहीं जलालपुर जनपद हमीरपुर में दो मामले दर्ज हैं और घाटमपुर कानपुर नगर में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed