जघन्य हत्याकांडः जरा सी बात से नाराज होकर दोस्त का सिर काटकर कर गंगा में बहाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कॉलोनी आजाद नगर कानपुर का रहने वाला सुनील कुमार (18) पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। छह फरवरी की रात से वो कहीं गायब था पिता रामानंद ने अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुनील के दोस्तों अरविन्द और सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर अरविन्द टूट गया और उसने हत्या की राज खोल दिया। अरविन्द ने बताया कि सुनील ने उससे 10 हजार रुपये उधार लिए थे मांगने पर वह टाल मटोल कर रहा था। 6 फरवरी की रात उसे गंगा बैराज नवाबगंज के पास बने रामपुर गांव में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छुपाने के लिए धड़ को झाड़ियों में छुपाया और सिर गंगा में बहा दिया। पुलिस ने अरविन्द की निशानदेही पर मृतक सुनील का धड़ बरामद कर लिया है सिर की तलाश के लिए गंगा के पानी में गोताखोरों को उतारा गया है।