{"_id":"5dfa14d28ebc3e88163381fb","slug":"police-arrested-gangster-criminal-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मुठभेड़ में टॉप-10 अपराधी को लगी गोली, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: मुठभेड़ में टॉप-10 अपराधी को लगी गोली, साथी फरार
Wed, 18 Dec 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
टॉप-10 अपराधी को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद थाने के टॉप-10 अपराधी दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी का साथी दीपू भागने में कामयाब हो गया। आरोपी पर नौबस्ता, घाटमपुर समेत लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नौबस्ता पुलिस मंगलवार देर रात बंबा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तिवारी चौराहे की तरफ से नौबस्ता थाने का टॉप-10 अपराधी दिनेश प्रजापति निवासी गांव इमलीपुर बिधनू अपने साथी दीपू निवासी बिधनू के साथ बाइक से आ रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने खुद को फंसता देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जबावी कार्रवाई में दिनेश प्रजापति के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। इस दौरान उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस आरोपित को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर ले गई।
थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपित पर नौबस्ता, घाटमपुर समेत लखनऊ में चोरी, एनडीपीएस, गैंगेस्टर आदि कई गंभीर धाराओं में 26 मुकदमें दर्ज है। पकड़े गए आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेेज दिया गया। फरार साथी दीपू की तलाश में दबिश दी जा रही है।