फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piyush 's lawyer sought a copy of the evidence

पीयूष के वकील ने मांगी सबूतों की नकल

Tue, 23 Dec 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
Piyush 's lawyer sought a copy of the evidence
कानपुर। ज्योति मर्डर केस की फाइल सेशन कोर्ट में सोमवार को कमिट करने पर सीएमएम सत्येंद्र गुप्ता की कोर्ट में बहस हुई। अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी के वकील ने कोर्ट में कहा कि फाइल सेशन कोर्ट में कमिट करने से पहले उन्हें कई सबूतों की नकल चाहिए। अभियोजन ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि बचाव पक्ष मामला लटकाने का प्रयास कर रहा है। सभी सबूतों की नकल दी जा चुकी है। अब इस मामले पर 24 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

ज्योति मर्डर केस के अभियुक्त ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, मनीषा माखीजा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को सीएमएम कोर्ट में पेश किया गया। पीयूष के वकील सईद नकवी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में कहा कि पीयूष की तरफ से बनी फर्द, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट, वरांडा होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की नकल दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बाल-ब्लड के सेंपल फर्द की नकल, हत्या से पहले ज्योति ने जिन-जिन से बातें की हैं, उनकी कॉल डिटेल की नकल भी दी जाए। सिम लेने के लिए लगाए गए आईडी प्रूफ की नकल भी मिलनी चाहिए। सईद नकवी ने करीब 25 मिनट तक कोर्ट में बहस की। अभियोजन ने कहा कि बचाव पक्ष फाइल सेशन कोर्ट में कमिट होने में जान-बूझकर विलंब करा रहे हैं। ज्यादातर सबूतों की नकल पहले ही दी चुकी है, इसलिए अब सेशन कोर्ट में फाइल कमिट की जाए, जिससे जल्द से चार्ज बने और ट्रायल शुरू हो सके।
विज्ञापन

इनसेट-
पीयूष के लिए गारद की अर्जी
वकील सईद नकवी ने कोर्ट में पीयूष की तरफ से अर्जी लगाकर उसे जेल से कोर्ट में पेशी पर लाने के लिए गारद लगाने की मांग की है। उन्होंने अर्जी में कहा कि पीयूष की जान को खतरा रहता है, इसलिए पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में लाया जाए। वकील ने बताया कि इस अर्जी पर कोर्ट का क्या आर्डर हुआ है अभी देख नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed