{"_id":"5d7cb7c58ebc3e93bb4c5b7c","slug":"people-beat-up-police-team-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बरसाए लाठी-डंडे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बरसाए लाठी-डंडे, मुकदमा दर्ज
Sat, 14 Sep 2019 03:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट हुई। संबंधित थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र के बरगदियापुरवा में शुक्रवार देर रात मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची। बरगदियापुरवा निवासी मनोज कुमार ने यूपी 100 पर सूचना दी थी कि उसका भाई नीरज कुमार मारपीट कर रहा है और मनोज को घर से निकाल दिया है।
सूचना पर यूपी 100 की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल राजबहादुर कुशवाहा, चालक इमरान और महिला सिपाही प्रियंका शरद मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान ही नीरज कुमार पुत्र लोचन ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।