{"_id":"f433a92e4ce5d0a2862f6f9a8f8dea3b","slug":"organically-in-sharda-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नगर में बवाल, फायरिंग पथराव व तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नगर में बवाल, फायरिंग पथराव व तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नगर में सोमवार देर रात 70-80 लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडा और असलहों से लैस लड़कों ने धार्मिक स्थल और घरों-दुकानों पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। सड़क पर खड़ी 12 कारें व दो बाइकें तोड़ डालीं। अचानक पथराव-फायरिंग से इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। घरों में सो रहे लोग बाहर आ गए। भीड़ ने तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस इन्हें भीड़ से छुड़ाकर जीप में बैठा कर थाने ले जाने लगी तो भीड़ ने कल्याणपुर इंस्पेक्टर की जीप पर पथराव कर दिया। सीओ कल्याणपुर पवित्र मोहन त्रिपाठी को घेर कर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। खुद को घिरा देख सीओ ने आला अफसरों को सूचना दी तो डीआईजी एन चौधरी, एसपी ग्रामीण, एसपी पश्चिम, एसपी पूर्वी समेत 25 से ज्यादा थानों का फोर्स, एसपी रिजर्व और पुलिस लाइन का रिजर्व फोर्स पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उत्पात करने वाले लड़के पॉलीटेक्निक या काकादेव में कोचिंग पढ़ने वाले छात्र हैं।रात करीब सवा ग्यारह बजे शारदा नगर में लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी अनुराग हॉस्पिटल की तरफ से 70-80 लड़कों का हुजूम पहुंचा। हाथों में लाठी-डंडे व असलहे लिए लड़कों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव कर खिड़की और दरवाजों के शीशे तोड़ डाले।
इसके बगल मे स्थित सोने लाल चांदी वाले के मालिक गौरव वर्मा के घर पर पत्थर चलाए। पथराव से घर के शीशे व दुकान का ग्लोसाइन बोर्ड टूट गया। इतने पर लड़कों का उत्पात नहीं थमा।
लड़कों ने इबाददगाह के मौलाना मुश्ताक अहमद मुसाहिदी, वसीम खान, राबिन डे, रश्मि गुप्ता, सूरजभान जायसवाल और यूपीएसआईडीसी के एमडी के घर के बाहर खड़ी कार, बबलू गुप्ता की बाइक पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी। करीब आधा किलोमीटर दूर तक लड़कों ने पथराव किया। इलाकाई लोगों के मुताबिक फायरिंग भी हुई है।
विज्ञापन
लोगों ने उत्पात में शामिल तीन लड़कों को पकड़ लिया। पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पाकर सीओ कल्याणपुर और इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। भीड़ से तीनों लड़कों को छुड़ा कर इंस्पेक्टर जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। इस पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया।
सीओ को घेर लिया। पुलिस से बदसलूकी कर पकड़े गए लोगों को छुड़ाकर पीटने का प्रयास किया। पर, पुलिस ने जीप नहीं रोकी। इधर, खुद केभीड़ से घिर जाने सीओ ने एसएसपी शलभ माथुर और डीआईजी को मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी दी।
आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, सभी एसपी, कई सर्किल के सीओ, कल्याणपुर से महाराजपुर तक के थानों 25 से ज्यादा थानों का फोर्स स्वॉट टीम और पीएसी मौके पर पहुंच गईं। भारी फोर्स पहुंचने पर हो-हल्ला कर रहे लोग भी शांत हो गए। डीआईजी ने लोगों को उत्पातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि काकादेव में कोचिंग पढ़ने वाले और पॉलीटेक्निक छात्रों में वर्चस्व और लड़की को लेकर विवाद हुआ है। कोचिंग पढ़ने वाले कई लड़के शारदा नगर में रहते है। दहशत फैलाने के इरादे से लड़कों ने उत्पात किया है।
पकड़े गए लड़कों से पूछताछ केबाद साफ हो सकेगा कि उत्पाती पॉलीटेक्निक छात्र है या कोचिंग पढ़ने वाले। इस मामले में जिन लोगों के घरों और वाहनों को पथराव हुआ है, उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।