{"_id":"5818f0684f1c1bb9314368d0","slug":"old-age-women-murdered-by-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : लाठी-डंडाें से पीटकर वृद्घा काे मार डाला पड़ाेसियाें ने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : लाठी-डंडाें से पीटकर वृद्घा काे मार डाला पड़ाेसियाें ने
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
लाठी से पीटकर वृद्घ काे मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्वल में दिवाली वाली रात मामूली बात पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव में वृद्धा (65) की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने घर में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत की वजह अंदरूनी चोटें ही आई हैं।
भगवाखेड़ा गांव निवासी भाई संतोष और शिवराज का रविवार सुबह पड़ोसी महेश से डीसीएम खड़ी करने की बात पर विवाद हो गया। उस वक्त तो महेश ने संतोष के दरवाजे से अपनी डीसीएम हटवा ली। आरोप है कि रात को पूजा से पहले महेश अपने भाई मुन्ना, मुकेश, भतीजे सोनू, सुशील, मोनू, कल्लू, राजकुमार समेत दो दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडों से संतोष के घर घुसा और मारपीट की। बीच बचाव में आई संतोष की मां यशोदा को भी पीटा। इसके बाद दोनों ओर से पथराव होने पर गांव में हड़कंप मच गया। संतोष का आरोप है कि हमलावरों ने उसके घर में आग भी लगा दी। इससे गृहस्थी जल गई। मारपीट में संतोष और भतीजे कालीचरन को भी चोट आई। वहीं गंभीर रूप से घायल हुई यशोदा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद परिजन उन्हें घर ले आए। सोमवार शाम को यशोदा की मौत हो गई। महेश की ओर से भी संतोष के घरवालों पर मारपीट और आगजनी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से मारपीट और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजकुमार, मुन्ना, आकाश और कालीचरन को गिरफ्तार किया गया है। पीएम रिपोर्ट देखने के बाद महेश पक्ष पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।