{"_id":"26ece83d36bc2303391aa9282e45865f","slug":"nbw-continues-against-dr-sachan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीडब्ल्यू भी जारी है डॉ. सचान के खिलाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनबीडब्ल्यू भी जारी है डॉ. सचान के खिलाफ
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 03 Dec 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. जेएस सचान शायद शहर के ऐसे इकलौते व्यक्ति होंगे, जिनके लगभग आधा दर्जन बैंकों में लाखों-करोंड़ों के खाते एनपीए (नॉन परफॉर्मिस असेट्स) में तब्दील हो चुके हैं।
यही नहीं उनके खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा ने फर्जीवाड़ा और लोन की रकम का गबन करने के आरोप में एफआईआर कराई है, जिसमें उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हुआ है।
कुछ ऐसा ही हाल बैंक ऑफ इंडिया में भी है। इतना सब होने के बाद भी एसबीआई द्वारा मर्सिडीज का लोन देना अपने आप में हैरान करने वाला है।
शहर के चर्चित घोटालेबाज ओम जायसवाल के साथी रहे डॉ. जेएस सचान ने पीएनबी के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा से भी लाखों रुपये का लोन व्यवसाय करने के मकसद से लिया था।
इसके लिए बैंक में दाखिल दस्तावेज में भारी हेरफेर के चलते बॉब ने ओम जायसवाल और डॉ. सचान आदि के खिलाफ एफआईआर हुई थी। ओम जायसवाल तो फरार हो गया, मगर डॉ. सचान के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में डॉ. सचान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अरेस्ट स्टे लिया है। 22 दिसंबर को न्यायालय में इस मुकदमे से संबंधित सुनवाई की तारीख लगी है।
उधर बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर बीएन शुक्ला ने बताया कि उनके यहां से भी डॉ. सचान ने लाखों का लोन लिया है, जिसकी किस्तें समय से अदा नहीं हो सकी हैं।
इसके चलते लोन खराब हो गया है। अभी तक लोन की किश्तें नहीं दी गई हैं। वहीं डॉ. सचान ने यह स्वीकार किया कि उनके विरुद्ध बॉब ने एफआईआर कराई थी और एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने इस वारंट के खिलाफ स्टे लिया है। डॉ. सचान ने ओम जायसवाल से संबंधों की बात को भी कुबूला, मगर उन्होंने इसे एक गलती करार दिया।
उन्होंने कहा कि बैंकों से सेटलमेंट की बात चल रही है, जल्द ही सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा।