फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nabi killed babar

अब जाकर खुला राज, नबी ने की थी बाबर की हत्या 

Wed, 04 Jan 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 07:12 PM IST
सार

-प्रेम संबंध का राज छिपाने के लिए नबी ने की वारदात
-बाबर ने पढ़ लिया था नबी का प्रेम पत्र, झांसा देकर ले गया था गांव
-पहले गला दबाया, फिर चाकू से रेत दिया गला 

विज्ञापन
nabi killed babar
डेमो

विस्तार

नबी ने प्रेम प्रसंग का राज छिपाने के लिए बाबर अली को मौत के घाट उतारा था। बाबर ने नबी का प्रेम पत्र पढ़ लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सारा सच उगल दिया। एएसपी ने बुधवार को कोतवाली में पत्रकारों के सामने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए बालक के अंगों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। एएसपी ने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की बात भी कही है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मीरसराय निवासी सरवर को बेटा बाबर अली (13) 28 दिसंबर की शाम को लापता हो गया था। वह उर्दू ट्यूटर नबी अहमद निवासी मोहल्ला खुर्मुली के साथ घर से निकला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 29 दिसंबर को ही नबी अहमद को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को नबी की निशानदेही पर पुलिस ने बाबर का शव राभा-दमगढ़ा रोड किनारे गन्ने के एक खेत से बरामद किया। शव के पास ही नबी की टोपी भी मिली थी। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर ली है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नबी को मीडिया के समक्ष पेश किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा के अनुसार, आरोपी नबी ने प्रेम संबंधों का खुलासा होने के डर से बाबर की हत्या की है।
विज्ञापन


पूछताछ में नबी ने बताया कि वह नगर की एक लड़की से प्रेम करता है और उसे प्रेम पत्र लिखता था। एक प्रेम पत्र लिखते समय बाबर ने पढ़ लिया था। बाबर प्रेम संबंध की जानकारी लड़की के परिजनों को न दे दे, इससे नबी अहमद डर गया था। इस डर में उसने बाबर को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। उसने बाजार से एक चाकू खरीदा और गांव में मोबाइल की सस्ती सक्रीन पड़ने का लालच देकर साथ ले गया। राभा-दमगढ़ा रोड किनारे नबी ने बाबर को गन्ना तोड़ने भेज दिया और पीछे से जाकर उसका गला दबा लिया। बाबर जिंदा न बच जाए, इसलिए चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि बालक से कुकर्म की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए स्लाइड बनाई गई है। मौत का कारण भी स्पष्ट न होने से फे फ ड़े, गुर्दे, हृदय, आंत, बाल, मांस के नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एएसपी ने बताया कि नबी अहमद के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटी उंगली, बयान बदलने में फंसा नबी
हाथ की एक उंगली में धारदार हथियार से कटी होने और बयान बदलने से पुलिस ने नबी को शिकंजे में कस लिया। कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed