फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of girl after rape her

शर्मनाक : किशाेरी से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ पर टांगा

Sat, 08 Oct 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
murder of girl after rape her
गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
थाना सजेती के एक गांव में फांसी पर लटकी मिली छात्रा की गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव पेड़ पर टांगा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एक मजदूर की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। 6 अक्तूबर की शाम उसका शव गांव के बाहर दक्षिणी नोन नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। पहले तो परिजनों और पुलिस ने मामले को आत्महत्या माना था, लेकिन शुक्रवार देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो मामला और निकला। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एपी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और गला घोटकर हत्या करना बताया गया है। आशंका है कि घटना में दो से अधिक लोग शामिल थे। छात्रा के पहचान लेने के डर से उसकी हत्या कर दी गई होगी। छात्रा के पिता ने भी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तीन युवकों के नाम बताए हैं। एसओ के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन बताए गए तीनों युवकों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed