{"_id":"57645eb94f1c1b103211b6cf","slug":"murder-of-a-farmer-s-land-dispute-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलवान पुरवा में जमीन के विवाद में पड़ोसी ने किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जबकि हमले में किसान के पांच बेटे सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट में एडमिट कराया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कटरी पहलवान का पुरवा गांव में रहने वाले अयोध्या प्रसाद किसान हैं। इनका कटरी में खेती की जमीन को लेकर पड़ोसी बुद्घी से झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार रात को जमीन के विवाद में ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित बुद्घी ने बदला लेने के लिए अपने भाई रामचंद्र और बेटों विष्णु, विनोद, अजय और किसन के साथ अयोध्या के घर पर रात 9:30 बजे कुल्हाड़ी, लाठी-डंडो से लैस होकर हमला बोल दिया। अयोध्या को घर से खींचकर पीटना शुरू किया।
विज्ञापन
बेटों के विरोध करने पर उनको भी बेरहमी से पीटने लगे। मारपीट के दौरान अयोध्या के सिर में कुल्हाड़ी लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अयोध्या के बेटे हरिशंकर, छबीले, शिवकुमार, राकेश, विनोद सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हैलट में डॉक्टरों ने भी अयोध्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।