फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother father arrestijg in doughter murder

हत्या आरोपी मां-बाप गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 01:13 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
कानपुर देहात ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के नहोली गांव में आरती हत्याकांड में आरोपी मां-बाप को गजनेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मां-बाप को आरोपी बनाया गया था। युवती के चाचा गिरिजा शंकर बाजपेयी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


बता दें कि  गजनेर क्षेत्र के नहोली गांव निवासी आरती (19) का एक युवक से प्रेम संबंध के कारण मां-बाप ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के पहले दिन मौत का कारण बीमार बताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शक गहराता गया और मामले में मां-बाप को आरोपी बनाया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे गजनेर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा में आरोपी पिता सत्यनारायण बाजपेयी ने बताया कि उसकी बेटी आरती ने घर से भागकर गांव के ही एक युवक से शादी कर ली थी। पूरे परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। बताया कि छह जनवरी की रात एक बजे आरती की चारपाई के पास पहुंचा और आरती नींद में ही गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाने के दौरान आरती बहुत तेजी से छटपटाई और गला दबा रहे पिता का हाथ छुड़ाने की कोशिश की थी। जिसके चलते आरती के गले में खरोच के निशान थे। पिता ने यह भी बताया कि वारदात के समय उसकी पत्नी आशा बाजपेयी शौच को गई थी। उसकी पत्नी जैसे ही शौच गई उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed