{"_id":"c6b533b3ae6ac2eef850693e223c8771","slug":"missing-captain-exploring-grp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कैप्टन को तलाश कर रही जीआरपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता कैप्टन को तलाश कर रही जीआरपी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानंदा एक्सप्रेस में सफर के दौरान लापता हुए कैप्टन शिखरदीप को जीआरपी कानपुर की टीम भी तलाश कर रही है। रांची में ईएमसी में बतौर कैप्टन तैनात शिखरदीप छह फरवरी को दिल्ली के लिए चले थे।
विज्ञापन
सात फरवरी को ट्रेन दिल्ली पहुंची। उनको लेने आए परिजनों को उनका सामान मिला लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। शिखरदीप के बहनोई श्रीप्रकाश ने कटिहार जीआरपी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके कानपुर के आसपास होने की संभावना को देखते हुए कानपुर जीआरपी भी उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर नंदजी यादव ने बताया कि सभी चौकियों में सूचना भेजवा दी गई है। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
अपहृत बच्ची का नहीं लगा सुराग
कानपुर। रेलबाजार से अपहृत बच्ची का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। अपहरणकर्ताओं की फिरौती के संदेश के बाद से परिवार सहमा हुआ है। रेलबाजार एसओ ने बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कई संदिग्धों को उठाया गया है। रेलवे कॉलोनी वाशिंग लाइन निवासी चाल्स हैंम्ब्रम रेलवे में सीनियर सेक्सन इंजीनियर हैं। इनके घर पर परिवार के साथ रहने वाली ममेरी साली प्रिया (8) का रविवार को अपहरण हो गया। अगले दिन फिरौती के लिए बदमाशों ने फोन भी किया। बच्ची का अपहरण कर फिरौती मांगने के बाद से परिवार सहमा हुआ है।
बच्ची के अपहरण के बाद से उसकी मां भी शहर आ गई है। पुलिस कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर अपहृताओं को तलाशने में जुटी है। चार दिन बाद भी बच्ची का सुराग नहीं मिलने से परिजनों में निराशा और अनहोनी का खौफ छाया हुआ है। रेलबाजार पुलिस सहित उच्ची अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
बाबूपुरवा से कक्षा आठ का छात्र लापता
कानपुर साउथ। बाबूपुरवा निवासी आरिफ ने पुलिस को बताया कि उनका कक्षा आठ में पढ़ने वाला छोटा भाई अनस (14) बीते चार दिनों से लापता है। अनस घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अनस की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।