फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman and burnt alive

हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत, युवती से दुष्कर्म कर केरोसिन डाल लगाई आग

Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman and burnt alive
दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को आग के हवाले कर युवक भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बदहवास पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा उम्र 22 साल, उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर वह घर में घुस आया। विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपी चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आग से जलती किशोरी चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।

महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed