फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with sixty years old woman in kanpur dehat

शर्मनाक! कानपुर देहात में साठ साल की वृद्धा से दुष्कर्म कर धमकाया

Sun, 30 Aug 2020 12:19 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
misdeed with sixty years old woman in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रूरा के एक गांव में नाती के लिए दवा लेने जा रही वृद्धा को बहाने से घर में बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमका कर भगा दिया। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मंगलवार को नाती की तबियत बिगड़ गई थी। वह दवा लेने गांव के बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में धर्मेंद्र ने बहाने से उसे अपने घर में बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। धर्मेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि वृद्धा ने घटना 25 अगस्त की बताई है। शुक्रवार को तीसरे दिन उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed