फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl and found dead body in hamirpur

यूपीः दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या, गांव से कुछ दूर मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 08 Jun 2019 01:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl and found dead body in hamirpur
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में कक्षा पांच की 11 वर्षीय छात्रा को घर के बाहर सोते समय दरिंदे अगवाकर उसे कब्रिस्तान में ले गए। यहां दरिंदों ने उससे दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह बालिका का शव झाड़ियों के बीच मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज ग्रामीण व परिजनों ने जमकर हंगामा किया और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब साढ़े तीन घंटे बाद डीआईजी, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। डीआईजी ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को गठित किया है। 
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के दंपति पड़ोसी जनपद कानपुर के नौरंगा के पास कैथा गांव स्थित ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं। परिजन बेटी को उसके रिश्ते के मामा रज्जन की देखरेख में छोड़ गए थे, ताकि घर में बंधी गाय की वह देखरेख करती रहे। बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी। गर्मी व उमस अधिक होने पर मासूम छात्रा शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सात वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी। तभी रात में अज्ञात दरिंदे उसे अगवा कर गांव के सुनसान कब्रिस्तान पर ले गए। जहां दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला

शनिवार सुबह गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला। उसके शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। परिजन मांग कर रहे थे कि मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम आए तभी शव को उठने दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे कुरारा एसओ केके पांडेय ने शव को उठवाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों के विरोध के चलते वह शव को कब्जे में नहीं ले सके। कुछ देर बाद एसपी हेमराज मीना, एएसपी एसके सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, सदर कोतवाल केपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद डीआईजी अनिल कुमार राय भी पहुंच गए। वहीं अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अजीत परेश भी गांव पहुंचे।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित करने की बात कही गई, उधर गांव में मौजूद स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात एक साथ बैठकर शराब पीने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे भाजपा नेताओं के समझाने पर परिजन और ग्रामीण मान गए। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed