फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim committed suicide by hanging

फतेहपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, मां बोली- बेटी के पास आ रहे थे धमकी भरे फोन

Sun, 12 Sep 2021 01:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Sep 2021 01:07 AM IST
सार

घटना की जानकारी पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की उनको जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
misdeed victim committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 14 सितंबर को कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। मां का आरोप है कि मुकदमे में सुलह के लिए बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। ललौली थानाध्यक्ष ने मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की जानकारी से इंकार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्ष किशोरी के साथ नवंबर 2018 में गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से किशोरी परेशान रहती थी। किशोरी की मां ने बताया उसकी बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे और उस पर सुलह का दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की 14 सितंबर को कोर्ट में गवाही थी लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय किशोरी का पिता बाजार सब्जी बेचने गया था। जबकि मां खेत पर गई थी। उसकी बहनें स्कूल चली गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब मां खेत से लौटी तो घटना की जानकारी हुई।


घटना की जानकारी पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की उनको जानकारी नहीं है। हालांकि तत्कालीन विवेचक प्रेमपाल ने बताया कि मामले में चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed