फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Millions stolen from two homes in South

साउथ में दो घरों से लाखों की चोरी

Sat, 26 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from two homes in South

गोविंदनगर में डिफेंस महिला कर्मी अलका शर्मा और बर्रा में पेशकार कृपा शंकर यादव के सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर नकदी और जेवर समेत करीब नौ लाख का माल उठा ले गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोविंद नगर आई ब्लाक निवासी अलका ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात उनकी मां सुशीला फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 7 बजे घर लौटी तो देखा कि मेनगेट का ताला पड़ोसी राजन के गेट पर लटका हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे, जिसमें रखे करीब 20 तौले सोने व चांदी जेवर के गायब थे। वहीं, बर्रा तात्या टोपे नगर निवासी कृपाशंकर ने पुलिस को बताया कि वह पीरोड स्थित पैतृक आवास गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लौटे तो मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। चोर करीब पौने दो लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि चोरियों के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रेन से  बैग चोरी
आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस से पटना जा रहे एक मल्टीनेशल कंपनी के सीनियर एसोसिएट श्रीप्रकाश लाल का बैग शुक्रवार सुबह चोरी हो गया। बैग में दो लाख रुपये, पांच कीमती घड़ियों सहित पांच लाख रुपये के सामान थे। जमशेदपुर निवासी श्रीप्रकाश लाल नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि समस्तीपुर बिहार में एक शादी में शामिल होने के लिए वह पटना जा रहे थे। रात में नींद खुलने पर बैग न देख सदमा लगा। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है।

कपड़े की दुकान में चोरी
काकादेव एम ब्लॉक निवासी विनीत द्विवेदी की रावतपुर गांव में रामलला रोड स्थित कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। गुरुवार रात चोर छत की टीन हटाकर दुकान में घुसे और कैश काउंटर का लॉक तोड़कर करीब 25 हजार रुपये ले गए हैं।

डकैती में तीन गिरफ्तार, मिले जेवरात

कानपुर साउथ। दस दिन पहले बिधनू के छौंकी गांव में रिटायर्ड हेड मास्टर राम बिलास के घर पर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने तीन और लुटेरों को पकड़ा है और उनके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को मामले का खुलासा किया जा सकता है।

बता दें कि 15 दिसंबर को बदमाशों ने राम बिलास के घर पर लूटपाट की थी और पड़ोसी अमित को गोली मार दी थी। ग्रामीणों ने एक बदमाश श्यामबाबू को धर दबोचा था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही विजयकांत को भी पकड़ लिया था।

सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन और बदमाशों शिवा और उसके एक रिश्तेदार पवन व बउवन को भी पकड़ा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।


पुलिस के हाथ श्यामबाबू का वह तमंचा भी लग गया है, जिससे उसने अमित को गोली मारी थी। इस बाबत बिधनू थानाध्यक्ष आरएल पांडे का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed