फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   millions of burglary at retired railway worker home

रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों का माल साफ

Wed, 14 Dec 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
millions of burglary at retired railway worker home
डेमो
कानपुर के एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का माल उड़ा लिया है। घर के किराएदार को अंधेरा छटने पर घटना का पता चला। इसके बाद फौरन 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे कि रिटायर्ड अफसर अनिल पांडे अपनी पत्नी सुमन संग चकेरी के कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। वे कुछ दिनों पहले अपनी बेटी के घर मुंबई गए थे। मंगलवार रात चोर उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ किमती सामान चंपत कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह होने पर अनिल पांडे के किराएदार मनोज तिवारी ने देखा घर का ताला टूटा पड़ा है। यह देख उसके होश उड़ गए। झांक कर देखा तो घर के भीतर सभी कमरों में सामान भी बिखरा हुआ था। उसने फौरन अनिल पांडे व पुलिस को घटना की इत्तला दी। पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल अनिल पांडे के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही चोरी से हुए नुकसान का पता चल पाएगा। अनिल पांडे अपनी पत्नी समेत मुंबई से कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन











 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed