फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot dead on the day of Karva Chauth in kanpur dehat

सुहाग की सलामती के लिए पत्नी ने रखा था व्रत, चांद दिखने से पहले ही मिली पति की मौत की खबर

Fri, 18 Oct 2019 05:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
man shot dead on the day of Karva Chauth in kanpur dehat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात के शिवली में बाइक मैकेनिक ने मामूली विवाद में गोली मारकर चाय दुकानदार की हत्या कर दी। करवा चौथ के दिन सुहागिन का सुहाग उजड़ गया। घटना मैथा चौकी से 50 मीटर दूर की है।
विज्ञापन

 

मदारपुर चौथियाई निवासी करन दीवान सिंह ने बताया कि उसका भाई राजन यादव (35) घर के पास ही चाय की दुुकान करता है। गुरुवार रात नौ बजे भाई बाइक मैकेनिक पिंटू खान से दुकान के पास बातचीत कर रहा था। आरोप है कि अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन

पिंटू खान ने राजन यादव को गालियां बकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिंटू खान ने राजन यादव को गोली मार दी। गोली राजन यादव के कंधे पर लगी। इसके बाद पिंटू खान फरार हो गया। आवाज सुनकर वह और अन्य लोग राजन यादव के पास पहुंचे। उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने राजन यादव को मृत घोषित कर दिया।
 

घटना की जानकारी पाकर इंसपेक्टर भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की। इंसपेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। राजन यादव के एक बेटा अमन और बेटी लवी है। पत्नी उर्मिला का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed