फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man found dead in up

बीवी काे मायके लेने गए युवक की मिली लाश से मचा हड़कंप

Thu, 10 May 2018 01:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 May 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
man found dead in up
डेमाे पिक

यूपी के उरई में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने ससुुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी शानू उर्फ शान मुहम्मद (24) पुत्र नूर मुहम्मद बुधवार को शिवपुरी निवासी अपने फूफा महमूद के यहां आया हुआ था। शिवपुरी निवासी अय्यूब के यहां उसकी ससुराल है। उसका पत्नी मोना से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मोना मायके में ही रह रही है। उसने फूफा महमूद व उनके भाई हामिद से समझौता कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


दोपहर में वह कहीं घूमने निकल गया था वापस आने पर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। महमूद ने उसे कमरे में इस हालत में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। वह उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूद ने बताया कि शानू ने मरने से पहले उसकी पत्नी से बताया था कि  वह अपनी ससुराल गया था, जहां उसकी सास निसात ने कुछ खिला दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। उन्होंने फोन पर ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है लेकिन फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed