फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Looted passengers in the train

ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, कूद कर भागे बदमाश

Thu, 19 Oct 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Oct 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Looted passengers in the train
डेमो पिक
दिल्ली जा रही मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस में कानपुर गंगाघाट पर बुधवार तड़के तीन-चार बदमाशों ने स्लीपर कोच एस-5 में यात्रियों को डरा धमकाकर लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने यात्रियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक मुसाफिर के हाथ में चोट आई। आराम से लूटपाट को अंजाम देने के बाद बदमाश रास्ते में ही ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। पीड़ितों ने अलीगढ़ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल कानपुर होने पर अलीगढ़ से मुकदमा कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मऊ से आ रही ट्रेन में लखनऊ से गाड़ी आगे बढ़ी तभी बुधवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे आधा दर्जन बदमाश स्लीपर कोच एस-5 में सवार हो गए। रात होने की वजह से यात्री सो रहे थे। बदमाशों ने सबसे पहले किरन यादव पत्नी विनोद यादव निवासी आजमगढ़ की सीट नंबर 44 पर पहुंचे, जहां बदमाशों ने उनसे हथियारों के बल पर छह हजार रुपये, मोबाइल फ ोन, सोने की अंगूठी आदि छीन ली। इसके बाद सरिता निवासी तेंडली सरांय लखनऊ के पास सीट नंबर 32 पर पहुंचे, उनसे एक हजार रुपये और सोने की चेन लूटी।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने सीट नंबर 28 पर बैठीं विक्कू पत्नी विजेंद्र सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर से लूट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। बदमाशों ने विक्कू से पांच हजार रुपये, मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इसके साथ ही सैयदा खातून पत्नी असगरी निवासी ब्रह्मपुरी दिल्ली से दो मोबाइल, दो कैमरा, 20 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली। कई और यात्रियों से लूटपाट हुई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कानपुर स्थित गंगा पुल पर कूदकर फ रार हो गए। इस घटना के पीड़ितों ने कोच कंडक्टर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। तब तक ट्रेन कानपुर से निकल चुकी थी। अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अलीगढ़ जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने कहा कि मामला कानपुर से जीआरपी सेंट्रल स्टेशन से जुड़ा होने के कारण वहां जीआरपी को भेज दिया जाएगा। आगे की विवेचना अब वहीं से होगी। वहीं, कानपुर जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पीड़ितों से बात हुई है। मामले की जांच कर जल्द ही इसका खुलासा होगा। आउटर पर तीन लोगों ने लूटपाट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed