फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in house, mony and jewellery theft

दंपति को बंधक बना नकदी और गहने लूटे

Wed, 15 Apr 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 15 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
loot in house, mony and jewellery theft
मूसानगर क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंडी मोड़ के पास एक मकान में घुसे पांच नकाबपोश बदमाशों ने छत का दरवाजा तोड़कर घुस आए। मकान में रहने वाले दंपति को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


दंपति ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने तमंचे लहराते हुए चले गए। घटना की सूचना पर पहुुंचे एएसपी ऋषिपाल सिंह और डीएसपी आलोक शर्मा ने जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट भी लिये। एएसपी ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
फत्तेपुर निवासी गल्ला व्यवसायी विजय गुप्ता ले बताया कि मंडी मोड़ के पास मुगलरोड के किनारे उसके मकान व दुकान हैं। सोमवार की रात पत्नी सुधा, पुत्री पलक (15) और वह आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देररात पांच नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनको और पत्नी को रस्सी से बांधकर डाल दिया। विरोध करने पर पत्नी से मारपीट भी की। बदमाशों ने पलक को धमकाकर सेफ खुलवा ली।

सेफ में रखे गहने और रुपये लूट लिये। दबाव में पिछवाड़े का दरवाजा खुलवाकर बदमाश तमंचे लहराते हुए चले गए। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।


इस मामले में थाना इंचार्ज अखिलेश यादव ने बताया कि मौके पर लोहे की रॉड और रस्सी बरामद की गई है। छत पर जीने का गेट रॉड से तोड़कर बदमाशों के घुसने का अनुमान लगाया गया है।

बदमाश युवा बताये गए हैं। रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed