ठेके में डंडा लेकर घुसी महिलाएं, मदिरालय को कर दिया तहस-नहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक-एक करके सारी शराब की बोतलें जमीन पर पटक कर तोड़ दीं और पूरे मदिरालय को तहस-नहस कर दिया। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी महिलाएं भिड़ गईं और उन्हें प्रदर्शन के दौरान दूर रहने की चेतावनी तक दे डाली।
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के बंशी गाँव में महिलाओं ने बस्ती में बने शराब ठेका के शटर को तोड़ कर उसमें रखी पेटीयों को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का आरोप है शराब बंद करने के लिए कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे नाराज होकर महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया।
कानपुर में भी लगातार चौथे दिन शराब की दुकानों के विरोध में लोगों का प्रदर्शन जारी है। चकेरी के लाल बंगला पेट्रोल पंप के सामने मंदिर के बगल में देसी ठेका होने के चलते वार्ड 37 के लोगों ने चप्पल और पत्थर दिखाकर प्रदर्शन किया। जनता का कहना है कि जहां हर जगह ठेका बंद हो रहे हैं वहीं लाल बंगला में चोरी छिपे चुपचाप गेट के पीछे से दारू की सप्लाई चालू है। शराबियों की वजह से महिलाओं का निकलना दूभर है।