फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   liqour addicts soldier ran from police custody

पुलिस हिरासत से भागा नशेड़ी पीएसी सिपाही

Tue, 20 Dec 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
liqour addicts soldier ran from police custody
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में एक नशेड़ी पीएसी सिपाही पुलिस हिरासत से भाग गया। सीओ सिटी के आदेश पर उसे शराब पीये होने की जांच के लिए पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए थे। छानबीन में उसके 42वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही होने का पता चलने पर एसपी ने इलाहाबाद के पीएसी कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन

सोमवार की रात पटेल नगर चौराहे पर व्रज वाहन में तैनात एक सिपाही पर नशे में सड़क पर आने-जाने वालों से अभद्रता का आरोप लगा था। शिकायत पर सीओ सिटी समरबहादुर खुद पहुंचे थे। उसे पुलिसकर्मी मेडिकल परीक्षण के लिए कोतवाली से चिट्ठी बनवाकर जिला अस्पताल ले गए थे। वहां पुलिस को चकमा देकर सिपाही भाग निकला। जांच में पता चला कि सिपाही धर्मेंद्र कुमार इलाहाबाद जिले के 42 वीं वाहिनी पीएसी नैनी में तैनात है। वह एक माह पहले बटालियन के साथ ड्यूटी पर पुलिस लाइन आया था। उसके भागने से मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है। इधर, एसपी बलिकरन सिंह यादव ने इसे संज्ञान में लिया है। एसपी ने सेनानायक पुष्पांजलि देवी को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए यहां के घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजी है। आरोपी सिपाही पहले भी एक बार सस्पेंड किया जा चुका है। पीएसी कमांडेंट पुष्पांजलि देवी ने फोन पर बताया कि सिपाही की रिपोर्ट आ चुकी है। उसके खिलाफ प्रारंभिक जांच बैठा दी गई है। फतेहपुर के दलनायक से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed