{"_id":"580efb9b4f1c1bc877bc2f54","slug":"leather-traders-shot-dead-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेदर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेदर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की टीमें मौके पर कर रहीं तफ्तीश, लोगों से हो रही पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर थाना सुमेरपुर कस्बे के गुरगुज मोहल्ला निवासी जहीर (65) की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहीर लेदर का कारोबार करते थे। पुलिस इस हत्या की वजह लेनदेन मान रही है। मामले की जांच के लिए फॉरेन्सिक टीम भी लगा दी गई है।
जहीर मंगलवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद जैसे ही चाय पीने के लिए दुकान पर आगे बढ़े तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कई गोलियां जहीर के बदन को छलनी करते हुए आर-पार हो गईं। दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है पुलिस लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही है।