फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   labour murder in kanpur dehat

गर्दन कटी लाश मिलने से सनसनी

Wed, 08 Apr 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 08 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
labour murder in kanpur dehat
 अकबरपुर क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी, जैनपुर के रजबहे में मंगलवार की दोपहर में एक मजदूर की गर्दन कटी लाश मिली है। रजबहे में युवक की लाश मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाश को रजबहे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिधनू निवासी मजदूर युवक जैनपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर अभी परिजनों की ओर से नहीं मिली। तहरीर के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। कल तक खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों को जल्द दबोचा जाएगा।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर यूपीएसआईडीसी आवासीय क्षेत्र में बिधनू, कानपुर नगर निवासी जितेंद्र सिंह (25) पुत्र विश्राम सिंह परिवार के साथ रहता था। गत सोमवार की देर रात नौ बजे घर से अचानक कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देरबाद भी जब जितेंद्र नहीं आया तो पत्नी ने मोबाइल फोन मिलाया। जितेंद्र से फोन पर बात नहीं हो सकी।  इधर, मंगलवार की दोपहर जैनपुर कसबे के रजबहे में कुछ लोगों ने देखा कि एक युवक की लाश पड़ी है।

युवक के गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की गई थी। लापता पति की तलाश करते पत्नी भी मौके पर पहुंच गई उसने लाश की शिनाख्त की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस को घटनास्थल पर दारू की बोतल और कई गिलास मिले हैं। जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है वहां कई लोगों के जूतों के निशान भी पाए गए हैं।

बताया गया है कि छोटा भाई अनिल सिंह जैनपुर स्थित एक पेंट्स फैक्ट्री में मजदूरी करता है। जबकि, बड़ा भाई जितेंद्र एक सरिया बनाने की फैक्ट्री में में काम करता था। छोटा भाई अनिल अविवाहित है और वह जितेंद्र के साथ ही रहता है।

मौजूद पत्नी सुधा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने कहा, दो बेटे हैं एक पांच साल का है और चार साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed