फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   killed his daughter in law for scorpio car

बहू को गला दबाकर मार डाला, ससुरालवाले फरार, घर में तोड़फोड़

Tue, 25 Oct 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
killed his daughter in law for scorpio car
मायके वालों की ससुरालियों से नोकझोंक, तोड़फोड़ भी की - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में ससुराल में मिले पूजा (24) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हो गया है। पूजा की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने पूजा के पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने मायके वालों को सोमवार को पूजा के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। इस पर देर रात पूजा के पिता सतीश तिवारी और मां किरन मिर्जापुर पहुंचीं तो दोनोें पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी तो ससुरालियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मंगलवार सुबह चार बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर सिर्फ पूजा का शव पड़ा था। पति, सास, ससुर सभी घर के दूसरे रास्ते से फरार हो चुके थे। इधर दोपहर को जब शव का पोस्टमार्टम हो रहा था तभी मायके वालों ने घर के बाहर खड़ी शिवांग की कार में तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोगों ने मकान में आग लगाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा की गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिता सतीश के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी के बाद एक बेटे को गोद लिया था। इसके बाद से ही सुसराल वाले 20 लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग करने लगे थे। मां किरन का कहना है कि दामाद अपने साथ पूजा के डेढ़ साल के बेटे आयुष को भी ले गया है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति का कहना है कि फरार ससुरालियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed