फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को सता रहा मौत का डर, नहीं जाना चाहते स्कूल

Mon, 05 Dec 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
kids nagging fear of death school does not want to go
कन्नौज के इस स्कूल में नहीं आ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज विकास खंड तालग्राम के रोहिली प्राथमिक विद्यालय में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत के बाद बीएसए ने दो टीचरों को निलंबित करते हुए तीनों टीचरों को वहां से हटा दिया। चार शिक्षकों की सोमवार को तैनाती कर दी। बाउंड्रीवाल व भवन निर्माण के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रोहिली में रोलर की टक्कर से बाउंड्रीवाल गिर जाने से तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई थी। बीएसए ने जांच के बाद टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। सोमवार को बीएसए एपी सिंह ने प्रधानाध्यापक विक्रम बहादुर व सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र को निलंबित कर दिया है, साथ ही रजनी सागर को भी हटा दिया है।

मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन

kids nagging fear of death school does not want to go
कन्नौज के इस स्कूल में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को स्कूल खुलते ही खंड शिक्षा अधिकारी तालग्राम नीलम वर्मा, एनपीआरसी राजेंद्र प्रसाद व बीएसए अखंड प्रताप सिंह स्कूल पहुंच गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिराडीखेड़ा के शिक्षक शैलेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय पिराडीखेड़ा के शिक्षक मनोज कुमार व गुगरापुर विकास खंड के शिक्षक सूरज तिवारी व चंदन दीक्षित को तैनात किया गया है। यह शिक्षक घरों से बच्चों को बुलाकर शिक्षा देंगे। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जांच खंड शिक्षा अधिकारी तालग्राम नीलम वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी गुगरापुर नागेंद्र वर्मा को सौंपी गई है। बीएसए ने बताया कि जांच के लिए दो सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। यह लोग 72 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।

नहीं आए बच्चे, बैठे रहे शिक्षक

kids nagging fear of death school does not want to go
हादसे के बाद स्कूल नहीं आ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रोहिली गांव में प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षक सुबह से शाम तक बच्चों का इंतजार करते रहे। विकास खंड तालग्राम के रोहिली गांव में प्राथमिक स्कूल में शिक्षा को लेकर तीन दिनों से असमंजस की स्थिति थी। सोमवार की सुबह नौ बजे खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा, एनपीआरसी राजेंद्र प्रसाद समेत चार शिक्षक स्कूल पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में शिक्षकों ने स्कूल परिसर में प्रवेश किया। शिक्षकों ने कक्षा के अंदर पहुंचकर बिखरे फर्नीचर को संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के अभिभावकों को समझाया जाएगा

kids nagging fear of death school does not want to go
कन्नौज के इस स्कूल में नहीं आ रहे बच्चे
कक्षाओं में बच्चों की कुर्सियों को व्यवस्थित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के बैठने के लिए स्वयं दरी आदि बिछाई। एक घंटे तक जब कोई बच्चा स्कूल नहीं आया तो शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा को जानकारी दी। नीलम वर्मा व एनपीआरसी राजेंद्र प्रसाद गांव में जाकर बच्चों को समझाने लगे। लेकिन कोई अभिभावक अपने बच्चे को भेजने के लिए तैयार नहीं हुआ।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा ने बताया कि बच्चों को समझाया गया है लेकिन आज कोई नहीं आया है। मंगलवार को फिर बच्चों के अभिभावकों को समझाया जाएगा। उधर, प्राथमिक विद्यालय की तरह परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर भी बच्चे नहीं आए। जिससे शिक्षक मायूस दिखे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कंचन कहती हैं कि बच्चों का स्कूल आने का मन था लेकिन अभिभावकों ने उन्हें जाने से रोक दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed