फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन पहले हुआ था अपहरण, आज मिली लाश

Wed, 30 Nov 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
kidnapped four days ago dead body found today
डेमो
चार दिन पहले अपहृत एक युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि चार दिन से पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इसके चलते युवक के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। युवक का शव बुधवार सुबह गांव के ही नजदीक एक कुए से बरामद किया गया है। 

 

हत्या के बाद भी पुलिस करती दिखी हीलाहवाली

kidnapped four days ago dead body found today
आनंद की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिला के दिबियापुर थानाक्षेत्र निवासी आनंद कुमार कठेरिया(40) का 24 तारीख की रात अपहरण हो गया था। आनंद दिबिया पुर से रात के वक्त एक शादी समारोह से फफूंद लौट रहा था। आनंद के साथ उसका साथी विजय सिंह(35) भी था। दोनों एक बाइक पर सवार थे। 

बीच रास्ते में कुछ बदमाशों ने रस्सी डालकर उनकी बाइक को गिरा दिया। विजय सिंह मौका पाकर तुरंत वहां से भाग निकला जबकि आनंद कुमार को बदमाश पकड़ कर ले गए। विजय ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। लगातार चार दिन पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। मौके पर जाकर न किसी से पुछताछ करने की जरूरत समझी गई।

आनंद के पिता के पास आया था फिरौती का कॉल

kidnapped four days ago dead body found today
पिता आनंद की मौत पर बेटे अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
पिता मुंशी लाल ने अपहरण के दो दिन बाद खुद जाकर पुलिस को यह बताया था कि उसे फिरोती के लिए फोन आया है। बदमाशों ने उससे 2 लाख रुपए की डिमांड की है। बावजूद इसके पुलिस चौकन्ना नहीं हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह युवक की तलाश में जुटी थी।

बुधवार को युवक का शव गांव के नजदीक एक कुए से बरामद किया गया। लाश फूली हुई हालत में मिली इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले ही आनंद की हत्या की जा चुकी थी। आनंद अपने पीछे परिवार में बेटे अभिषेक(17), बेटी अनुपम (14) और पत्नी सीता देवी को छोड़ गया है। आनंद की मौत से तीनों गहरे सदमे में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं रही चौकन्ना

kidnapped four days ago dead body found today
रोता हुआ आनंद का बेटा व उसे चुप कराते आनंद के पिता - फोटो : अमर उजाला
उधर, आनंद की हत्या के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से यह बयान आया है कि आनंद ने एक शादी के बीच मध्यस्थता की थी। लेकिन दोनों पक्षों के बीच शादी तय होने के बाद एनमौके पर शादी टूट गई। इसी के लड़की पक्ष ने आनंद से 2 लाख रुपए की डिमांड की थी।

पुलिस का कहना है उनकी ओर से इस बिंदू को भी जांच में शामिल किया गया है। लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस ने न तो इस मामले में लड़के पक्ष से पूछताछ की है और न ही लड़की पक्ष से। मामले में शुरू से लेकर आखिर तक पुलिस की हीला हवाली साफ झलक रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed