{"_id":"5c6268e3bdec22736c04cc43","slug":"kanpur-police-arrested-robber-involved-in-neckless-loot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री की बहू से लूटा हार फिर गर्लफ्रेंड को किया फोन...बोला मोटा माल हाथ लगा है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री की बहू से लूटा हार फिर गर्लफ्रेंड को किया फोन...बोला मोटा माल हाथ लगा है
Wed, 13 Feb 2019 08:32 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कैंट में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू से लूट करने वाले शातिर लुटेरे बबलू पांडेय उर्फ विनय पांडेय को पुलिस ने शनिवार को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा हुआ हार बरामद हुआ है। सर्विलांस सेल की मदद से कैंट पुलिस ने आरोपी को बस्ती से दबोचा है। उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
18 जनवरी को महाना के भतीजे सक्षम की कैंट स्थित किंग्सटन लॉन में शादी थी। लॉन के बाहर उनके चचेरे भाई पंकज की पत्नी नीतू का हार और चेन बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार हो गया था। एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था। सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्ध नंबर जुटाए गए। जिसकेआधार पर मूलरूप से लालगंज बस्ती के ताड़ीजोत गांव निवासी बबलू पांडेय उर्फ विनय पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

गर्लफ्रेंड से बोला...इस बार मोटा माल मिला है
एसपी पूर्वी के मुताबिक घटना के फुटेज में काली पल्सर सवार हेलमेट लगाए हुए बदमाश कैद हुआ था। पुलिस ने आसपास जिलों में उन लुटेरों की सूची बनवाई जो अकेले लूट कर चुके थे। साथ ही घटनास्थल के पास के मोबाइल टॉवर की सीडीआर निकलवाई।
इसमें कुछ संदिग्ध नंबर निकालकर इंटरसेप्टर पर लगवाया। एक दिन एक संदिग्ध नंबर की कॉल रिकॉर्ड की गई जिसमें युवक लड़की से बोला ‘इस बार मोटा माल मिला है’ और पूरी घटना बताई। यहीं से पुलिस ने उसको ट्रेस कर बस्ती से उठा लिया।

आरोपी के पास से बरामद हार
25 हजार है इनाम, पुलिस से हो चुकी है मुठभेड़
बबलू मूलरूप से बस्ती का रहने वाला है लेकिन कई वर्षों से रेलबाजार के फेथफुलगंज में रह रहा था। आरोपी ने 2015 में उन्नाव में एक सर्राफ से लूट की थी। 2016 में लखनऊ में कारोबारी को लूटा था। लखनऊ पुलिस ने मोहनलालगंज में मुठभेड़ में उसको पकड़कर जेल भेजा था।
करीब तीन महीने पहले पनकी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह भाग निकला था। पनकी से उस पर 25 हजार का इनाम भी है। बबलू के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास के 12 मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद हार
साथी की तलाश तेज
पुलिस के मुताबिक बेगमपुरवा निवासी यूसुफ उसका साथी है। दोनों ने कई घटनाओं को साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस घटना में वह शामिल नहीं था। बबलू ने उसको लूट की चेन दे रखी थी। इसलिए पुलिस ने यूसुफ की तलाश शुरू कर दी है।