फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur news miscreants called lawyer outside house and shot him

कानपुर में अपराधी बेखौफ: बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बुलाकर वकील की गोली मार की हत्या

Wed, 22 Dec 2021 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 10:37 PM IST
सार

कानपुर में वकील को घर से बुलाकर गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur news miscreants called lawyer outside house and shot him
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज की गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार रात आईआईटी के रिटायर्ड रजिस्ट्रार व अधिवक्ता राजाराम वर्मा (78) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही। परिजनों की तहरीर पर एनआरआई सिटी का मालिक, राजबहादुर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जमीनी विवाद हो सकती है हत्या की वजह
सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश जारी है। हत्या के पीछे जमीन के विवाद की आशंका है। गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी राजाराम वर्मा रिटायर्ड होने के बाद वकालत करते थे। पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे राजाराम कचहरी से घर लौटे। सवा सात बजे किसी का फोन आया और उसने कहा कि वह कुछ कागज देने घर आ रहा है।
विज्ञापन


घर के बाहर मारी गोली 
रात साढ़े आठ बजे जब राजाराम कागज लेने के लिए घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। खून से लथपथ राजाराम को परिजन रीजेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाहिनी कनपटी पर मारी गोली
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। दूसरा बदमाश राजाराम के घर के दरवाजे पर गया। बातचीत हो ही रही थी कि तभी उसने राजाराम की दाहिनी कनपटी पर असलहा सटाकर गोली दाग दी। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही राजाराम की मौत हो चुकी थी। इसका मतलब उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जमीन विवाद में हत्या का शक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजाराम का मैनवती मार्ग स्थित एक बड़ी हाउसिंग सोसाइटी के मालिक व बिल्डरों से जमीन का विवाद था। आरोप है कि इनकी जमीन कब्जा कर ली गई थी। जिसके कई मुकदमे चल रहे हैं। राजाराम मामलों की खुद पैरवी कर रहे थे। आशंका है कि इसी जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश कर रही है।


मृतक के मोबाइल से कुछ अहम सुराग मिला है। जिसके आधार पर तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed