फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur is fifth in the country in deaths due to road accidents, 692 people died in 2019

सड़क हादसों में मौतों में कानपुर देश में पांचवें नंबर पर, 2019 में 692 लोगों की गई जान

Thu, 29 Oct 2020 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur is fifth in the country in deaths due to road accidents, 692 people died in 2019
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में गंभीर सड़क हादसों और इनमें लोगों की मौतों के मामले में कानपुर देश में पांचवें नंबर पर है। इस वर्ष शहर में 692 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में दिल्ली, जयपुर, चेन्नई और बंगलुरू ही कानपुर से आगे हैं। यह आंकड़ा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया है।
विज्ञापन


बेतरतीब यातायात, खराब सड़कें, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन से हादसे और मौतें दोनों बढ़े हैं। जनवरी 2019 से दिसंबर-2019 के बीच दिल्ली में 1463, जयपुर में 1283, चेन्नई में 1283 और बंगलुरू में 768 लोगों ने सड़क हादसों में दम तोड़ा। कानपुर में इस अवधि में 692 लोगों की जान गई। कानपुर के आंकड़े इसलिए भी हैरान करने वाले हैं कि बाकी चार शहरों के मुकाबले कानपुर की आबादी कम है।
विज्ञापन

 

हर दूसरे सड़क हादसे में गई एक जान 
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में कानपुर में हादसों की तीव्रता और गंभीरता 45.5 फीसदी है। ये दर सबसे ज्यादा है। यहां हर दूसरे हादसे में एक जान गई। आंकड़ों के मुताबिक कानपुर में प्रति 100 हादसों में 45 से अधिक लोगों की जानें गईं। दिल्ली में यह दर 26.1, जयपुर में 30, चेन्नई में 18.4 और बंगलुरु में 16.4 है।

उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर 
पूरे देश की बात करें तो 2019 में सड़क हादसों में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर रहा। इस साल देश में सड़क हादसों में 1 लाख 51 हजार 113 लोगों की मौत हुई, जिनमें यूपी में 22 हजार 655 लोग मरे। यह कुल मौतों का 15 प्रतिशत है। यूपी के बाद महाराष्ट्र 8.5 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 7.4 प्रतिशत मौतें हुईं। देश में सड़क हादसों में 0 से 18 साल तक के 2688 बच्चों की मौत हुईं। इनमें 24 प्रतिशत बच्चे यूपी के शामिल हैं। 

आंकड़े चिंताजनक हैं। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जीटी रोड समेत शहर के आसपास के हाईवे पर सख्ती और बढ़ाई जाएगी जिससे सड़क हादसों को कम किया जा सके। इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा।  
बसंत लाल, एसपी ट्रैफिक 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed