फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: चार साल में 151 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ बरामद, 2318 तस्कर गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 2024 मुकदमे दर्ज, 8132 किलो से अधिक गांजा पकड़ा
विज्ञापन

- छह विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार, 105 ग्राम से अधिक एमडीएमए की बरामदगी, 9.07 लाख की संपत्ति जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गैर-प्रांतों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक जनवरी 2023 से 15 सितंबर 2026 तक नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 2024 मुकदमे दर्ज कर 2318 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 151 करोड़ 58 लाख 34 हजार 600 रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। बरामदगी में सबसे अधिक मात्रा गांजे की है। पुलिस ने इस अवधि में 8132.187 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टीम और अन्य पुलिस इकाइयों को सक्रिय किया गया है। खुफिया सूचनाओं के संकलन और उनके विश्लेषण के आधार पर तस्करों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

2023 से 15 सितंबर 2026 तक 105.892 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 105 करोड़ 89 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 201 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने 860 ग्राम नशीला पाउडर भी पकड़ा, जिसकी अनुमानित कीमत 86 लाख रुपये है। इसी अवधि में 4.725 किलोग्राम ओजी बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये, जबकि 360 लीटर अवैध कफ सीरप की कीमत करीब 42.35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 3373 ई-सिगरेट भी बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 67.46 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरस, स्मैक और नशीली गोलियां भी मिलीं : कार्रवाई के दौरान 12.205 किलोग्राम चरस, 1.1379 किलोग्राम स्मैक, 10.810 किलोग्राम डोडा और 885 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत क्रमश: करीब 30.51 लाख, 5.68 लाख, 1.62 लाख और 3.54 लाख रुपये बताई गई है। नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 68एफ के तहत पुलिस ने दो आरोपियों की कुल 9,07,161 रुपये की संपत्ति जब्त की है। संजीव साहू निवासी बदायूं की 5,01,126 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस संबंध में नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज है। वहीं पश्चिम बंगाल निवासी हफीजुर रहमान की 4,06,035 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


छह विदेशी नागरिक भी पकड़े गए : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में पुलिस ने छह विदेशी नागरिकों को भी अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें सूरजपुर पुलिस ने तीन, बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दो और नॉलेज पार्क पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article