फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five people injured in separate road accidents.

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sun, 20 Sep 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in separate road accidents.
-सेंट्रो ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, द्वारका एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर
विज्ञापन

गुरुग्राम। बार गुर्जर गांव में शनिवार दोपहर बेकाबू सेंट्रो कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चकरपुर निवासी दिल कुमार पांडे ने पुलिस को बताया कि वह साउथ कोरिया निवासी महिला जसमि पार्क को किया कार से क्लासिक गोल्फ आईटीसी ग्रैंड भारत होटल ले जा रहे थे। गांव के पास तावडू की ओर से आई सेंट्रो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार खेत में उतर गई। इसके बाद सेंट्रो ने आल्टो और टोयोटा हाईराइडर को भी टक्कर मार दी। चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सेक्टर-36 में एवीएल सोसायटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में कैंटर का क्लीनर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-37 थाना पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed