फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of 35 lakhs, report filed on five including bank officers

कानपुर: धोखाधड़ी कर 35 लाख डकारे, बैंक अफसरों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Dec 2021 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 11:20 PM IST
सार

नवाबगंज थाना पुलिस ने कौशलपुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक दीपेंद्र शुक्ला, शाखा प्रबंधक अनिल अवस्थी, उप-प्रबंधक बीआर धीमान, रिकवरी एजेंट सौरभ शर्मा व जेके वर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
Kanpur: Fraud of 35 lakhs, report filed on five including bank officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में धोखाधड़ी कर लाखों की प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में पीड़ित ने बैंक के मुख्य प्रबंधक, शाखा प्रबंधक समेत पांच पर षड़यंत्र रच कर धोखाधड़ी करने, खुदकुशी के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नेहरु नगर निवासी सनटेक इनर्जी कंपनी के मालिक नवनीत सिंह ने बताया कि मसवानपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल अवस्थी ने कुछ लोगों संग मिलकर उनकी प्रापर्टी पर लोन कराकर 35 लाख रुपये डकार लिए थे।
विज्ञापन


लोन न चुकाने पर रिकवरी के लिए बैंकअधिकारियों ने उनकी नवाबगंज बाजार में स्थित दुकान भी नीलाम कर दी। मामला कोर्ट में लंबित है। आरोप है कि इसके बावजूद बैंक अधिकारी उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर पिछले साल फरवरी में पिता अनिल सिंह ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के पुलिस को आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस लंबे वक्त से टहला रही थी।


अफसरों से शिकायत के बाद नवाबगंज थाना पुलिस ने कौशलपुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक दीपेंद्र शुक्ला, शाखा प्रबंधक अनिल अवस्थी, उप-प्रबंधक बीआर धीमान, रिकवरी एजेंट सौरभ शर्मा व जेके वर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed