Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kannauj: Gang misdeed by holding two girl students hostage in a cafe

कन्नौज: कैफे में दो छात्राओं को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दस हजार वसूले

Sun, 26 Sep 2021 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह सहेली के साथ तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा स्थित नीलमणि कैफे पर फोटो कापी कराने गई थी। वहां निलेश, कमल, रामदास और नारेंद्र ने दोनों को कैफे के अंदर कमरे में बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
kannauj: Gang misdeed by holding two girl students hostage in a cafe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में शहर की तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा स्थित नीलमणि कैफे पर फोटो कापी कराने गईं दो छात्राओं को चार युवकों ने कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर एक छात्रा से 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नारेंद्र, नीलेश की पत्नी और नारेंद्र के जीजा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह सहेली के साथ तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा स्थित नीलमणि कैफे पर फोटो कापी कराने गई थी। वहां निलेश, कमल, रामदास और नारेंद्र ने दोनों को कैफे के अंदर कमरे में बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान नारेंद्र ने उसका वीडियो बनाकर अपने जीजा को दे दिया। नारेंद्र के जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी नीलेश की पत्नी उसे फोन कर गलत काम करने को कह रही थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों छात्राओं को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

कैफे के अंदर देह व्यापार के मिले संकेत 
शहर के व्यस्त चौराहा तिर्वा क्रासिंग पर स्थित नीलमणि कैफे के अंदर पुलिस को देह व्यापार होने के संकेत मिले हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार होने के बाद उसे देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को अक्सर आपत्तिजनक में युवतियों को देखे जाने की बात कही है।

इस तरह खुला मामला
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद पीड़िता ने घर में रखे रुपये चुराकर आरोपी नारेंद्र के जीजा को दे दिए। घर में रुपये गायब होने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो छात्रा ने पहले टालमटोल की। माता-पिता के सख्ती से पूछने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसी के बाद यह मामला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed