फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   judge pratibha murder case manu narco test

महिला जज हत्याकांड: नार्को टेस्ट से मनु ने किया इंकार

Sat, 05 Nov 2016 12:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
judge pratibha murder case manu narco test
महिला जज प्रतिभा गौतम (फाइल फोटो)
महिला जज प्रतिभा सिंह गौतम हत्याकांड में आरोपी पति मनु अभिषेक ने अपना नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। मनु की लिखित आपत्ति के बाद कोर्ट नार्को टेस्ट पर शनिवार को फैसला सुनाएगी। प्रतिभा की मौत के बाद उसके पति मनु अभिषेक ने चीख-चीख कर कहा था कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता था। दोनों की लव मैरिज हुई थी। बाद में पुलिस ने मनु को हत्या का आरोपी बनाया जबकि मनु उसे आत्महत्या बताता रहा था।
विज्ञापन


मामले की सच्चाई नार्को टेस्ट से सामने आने की उम्मीद पुलिस जता रही थी। पुलिस की ओर से दाखिल मनु के नार्को टेस्ट की अर्जी के जवाब में शुक्रवार को मनु अपने वकील दुर्गेश परिहार के साथ सीएमएम कोर्ट में आया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से सीओ कोतवाली राजेंद्रधर द्विवेदी आए। कोर्ट में मनु के वकील ने नार्को टेस्ट पर आपत्ति दाखिल की। मनु के वकील के मुताबिक मनु को पेट की बीमारी है जिसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है। मनु को हाई ब्लड प्रेशर का मरीज भी बताया गया और आशंका जताई गई कि नार्को टेस्ट के साइड इफेक्ट से उसे दिक्कत हो सकती है। वकील ने बताया इस पर कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की देखरेख में नार्को करवाने का सुझाव दिया जिस पर मनु के वकील ने भविष्य में साइड इफेक्ट की आशंका जताते हुए आपत्ति की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति के साथ बचाव पक्ष के वकील ने कर्नाटक सरकार के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग और मानवाधिकार के निर्देश कोर्ट को मुहैया कराए। मनु के वकील के मुताबिक पुलिस झूठे साक्ष्य गढ़ कर उनके मुवक्किल को फंसा सकती है क्योंकि बरामदगी के नाम पर पुलिस ने मनु का रिमांड लिया था लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।


वकील ने अपने मुवक्किल के संवैधानिक अधिकारों का हवाला देते हुए भी नार्को की मांग को नाजायज बताया। इस पर कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाने की बात कही। बताते चलें कि कानपुर देहात में तैनात महिला जज प्रतिभा का शव 9 अक्तूबर को सर्किट हाउस स्थित उनके फ्लैट में मिला था। महिला जज के पिता ने उसके पति मनु, सास-ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पति की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed